हरिश्चंद्र महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित होने की सूचना पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन ने एक पाली का पेपर कराया और फिर दोपहर एक बजे अचानक नोटिस चस्पा कर दी कि दूसरी पाली में परीक्षा नहीं होगी। कहा कि दूरदराज से आए हुए छात्रों के साथ यह अन्याय है।
यदि पेपर निरस्त करना था तो पहली पारी की परीक्षा भी नहीं होनी चाहिए थी। आक्रोशित छात्रों को कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया गया। भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।