फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बारिश बनी विकास कार्यों में बाधा, पीएम मोदी के दौरे को लेकर अधिकारियों के छूट रहे पसीने

Fri, 17 Sep 2021 03:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में विकास परियोजनाओं में लगे ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्यप्रदेश के हैं और बारिश शुरू होने के साथ ही खेतों में काम करने के लिए वे लौट गए। ऐसे में तेजी से पूरी हो रही विकास परियोजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 
विज्ञापन
लहरतारा- फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश ने वाराणसी में चल रही विकास परियोजनाओं की रफ्तार को धीमी कर दी है। जून से शुरू हुई बारिश के चलते ज्यादातर प्रोजेक्ट पर असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज और फुलवरिया फोरलेन पर पड़ रहा है। कारण, बारिश के चलते शहर की सड़कों पर चल रहे काम को रोकना पड़ा है और मजदूरों के लौटने से भी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल, विकास परियोजनाओं में लगे ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्यप्रदेश के हैं और बारिश शुरू होने के साथ ही खेतों में काम करने के लिए वे लौट गए थे। ऐसे में तेजी से पूरी हो रही विकास परियोजनाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अक्तूबर में पूरी होने वाली परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए अधिकारियों के माथे पर बल पड़ने लगा है।

कारण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को सौगात देने आ सकते हैं। माना जा रहा है कि पीएम अक्तूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वाराणसी आएंगे, ऐसे में अक्तूबर तक में पूरी होने वाले प्रोजेक्ट निगरानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पढ़ेंः पूर्वांचल में बारिश से जनजीवन बेहालः मकान गिरने से छह की मौत, सात घायल, कई जगह बिजली आपूर्ति ठप

 

डीएम बोले- शिफ्ट बढ़ाकर कराया जाएगा काम

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  बारिश ने कई परियोजनाओं को प्रभावित किया है, मगर हम समयसीमा पर उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौसम साफ होते ही शिफ्ट बढ़ाकर काम कराया जाएगा।
बारिश से प्रभावित होने वाली प्रमुख परियोजनाएं
  •  लहरतारा फुलवरिया फोरलेन
  • कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज
  •  रिंग रोड-2 में सर्विस लेन का निर्माण
  • सर्किट हाउस और बेनियाबाग पार्किंग
विज्ञापन

राइफल क्लब के शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य बंद

बीते दो-तीन दिन से हो रही बारिश ने कई निर्माण कार्यों को प्रभावित किया है। लालपुर का खेल मैदान और कैंटोमेंट स्थित राइफल क्लब के शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य भी बंद है। तीन साल से लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में 400 मीटर आठ लेन का सिंथेटिक ट्रैक और बास्केटबाल कोर्ट बन रहा है।

कोरोना महामारी के बाद बीते चार दिन से काम बंद है। छह माह से शूटिंग रेंज का का सीमेंट की कमी से नहीं हो रहा था। बारिश के कारण बृहस्पतिवार को पूरी तरह से काम ठप हो गया। पिलर के लिए खोदे गड्ढों में पानी भरने से सरिया बांधने का काम बंद करना पड़ा। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना अधिकारी राम विजय ने गड्ढों में पानी भरने से मजदूरों ने काम बंद कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें