फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल में दाखिले के लिए लॉटरी सिस्टम, अभिभावकों ने गड़बड़ी का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 26 Aug 2021 03:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश का पहला मॉडल सरकारी स्कूल मच्छोदरी वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल होने की दिशा में अग्रसर है। इस विद्यालय के पुनर्निर्माण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई माह में इसका लोकार्पण किया था। 
 
विज्ञापन
मच्छोदरी स्मार्ट स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधुनिक सुविधाओं से लैस वाराणसी के मच्छोदरी प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को बच्चों के दाखिले के लिए पहुंचे अभिभावकों ने लॉटरी की प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन के द्वारा चुनिंदा लोगों के बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। जबकि एक से लेकर कक्ष पांच तक में दाखिले के प्रवेश परीक्षा आयोजित होनी चाहिए थी।

विज्ञापन


अभिभावकों को जब विद्यालय प्रशासन के द्वारा लॉटरी सिस्टम से दाखिला लेने की बात पता चली तो सभी हंगामा करने लगे। राजघाट के मनोज गुप्ता ने बताया कि वह अपने बच्चे का कक्षा तीन में नामांकन कराने आए थे। इससे पहले बाढ़ और कोरोना के नाम पर विद्यालय प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर रखा था।

मच्छोदरी की मालती देवी, रानी, संजू लता, और माधुरी सिंह ने बताया कि अपने बच्चों के दाखिला संबंधित सारी प्रक्रिया पूरी कर चुकी हैं। लेकिन विद्यालय प्रशासन के द्वारा लॉटरी सिस्टम में उनके बच्चों का नाम नहीं आया। बता दें कि इस विद्यालय के पुनर्निर्माण  के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई माह में इसका लोकार्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित विद्यालय में दाखिले के लिए इस बार बड़ी संख्या में अभिभावक उमड़े। सीट के मुकाबले कई गुना ज्यादा एडमिशन फॉर्म बिके। प्रदेश का पहला मॉडल सरकारी स्कूल मच्छोदरी वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल होने की दिशा में अग्रसर है। सड़क से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक निगाह इसे जरूर देखता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें