बीएचयू में रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
रक्तदान शिविर में बीएचयू ब्लड बैंक की टीम में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संदीप कुमार, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. वैभव, आशुतोष सिंह, रजनी गुप्ता, शैलप्रिया, अंजू रानी, सरोज सिंह, अली खान, प्रमोद, विजय, समीर की विशेष भूमिका रही। रक्तदान से पहले लोगों की काउंसिलिंग, उन्हें रक्तदान के बारे में भी टीम के सदस्यों की ओर से जानकारी दी गई।
डीएलडब्ल्यू की पाखी सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से पहले थोड़ा सा डर जरूर लग रहा था लेकिन रक्तदान करने के बाद जो सुकून मिल रहा है, उसे शब्दों में बया नहीं कर सकती हूं। बहुत अच्छा लग रहा है।
जंसा के विशाल मौर्या ने कहा कि हर साल अपने जन्मदिन पर रक्तदान करता हूं। कोरोना काल में भी यह क्रम जारी रहा। खुद रक्तदान करने के साथ ही दोस्तों को भी इसके लिए प्रेरित करते रहता हूं।
बीएचयू के डॉ. राजीव प्रताप सिंह ने कहा कि रक्तदान करने के बाद जो खुशी मिलती है, उसका कोई मोल नहीं है। हर साल कारगिल विजय दिवस पर होने वाले शिविर का इंतजार रहता है। रक्तदान से बड़ा महादान भी कुछ नहीं है।
चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि रक्तदान का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव कभी नहीं पड़ता है। मुझे भी कोई परेशानी नहीं है। कोरोना काल में तो लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की जरूरत है।