हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने से मंगलवार को यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेन सूचना प्रसारित होने के 10 मिनट बाद ही प्लेटफार्म नंबर पांच के बजाए आठ पर पहुंच गई। ट्रेन पकड़ने की होड़ में यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान जैसे-तैसे यात्री ट्रेन तक पहुंचे।
ट्रेन संख्या 13009 दून एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर आने के बजाए मंगलवार को आठ पर पहुंची। ट्रेन के प्लेटफार्म बदलने की सूचना प्रसारित होने के समय से मात्र 10 मिनट में ही ट्रेन आठ नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्री जो प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। आनन-फानन में उन्हें भागकर प्लेटफार्म नंबर आठ पर जाना पड़ा।