फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पीएम के कार्यक्रम में आएंगे दिव्यांग खिलाड़ी, UP के पहले दिव्यांग फ्रेंडली स्टेडियम की देंगे सौगात

Thu, 03 Oct 2024 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पीएम मोदी यूपी का पहला दिव्यांग फ्रेंडली स्टेडियम जनता को समर्पित करेंगे। सिगरा में स्थित स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ी भी आएंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/बीजेपी फॉर इंडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को ध्यान में रखकर सिगरा स्टेडियम में तैयारी शुरू हो गई है। आसपास फिनिशिंग का काम तेज हो गया है। स्मार्ट सिटी की ओर से इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यहां होने वाले कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ियों को बुलाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


सिगरा का स्टेडियम दिव्यांग फ्रेंडली है। यहां जो भी निर्माण कार्य कराया गया है। वह दिव्यांगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सड़क से लेकर चौथे मंजिल तक दिव्यांग बगैर किसी के सहारे के पहुंच जाएंगे। जगह-जगह विशेष प्रकार के टाइल्स का इस्तेमाल किया गया है। यह यूपी का पहला दिव्यांग फ्रेंडली स्टेडियम होगा। इसमें दिव्यांगों के भी खेल होंगे।

इसके अलावा शहर को चमकाने में प्रशासन जुट गया है। गड्ढों को भरने से लेकर लटकते तारों को सही किया जा रहा है। शंकर नेत्रालय के अलावा अन्य कई जन उपयोगी योजनाओं को शामिल किया जा रहा है। जैसे ही हरी झंडी मिली तो कार्यक्रम को फाइनल टच दिया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार 20 के आसपास पीएम का संभावित कार्यक्रम बन रहा है। इसके लिए जो ऊपर से दिशा निर्देश मिलेगा। उसी के अनुसार काम किया जाएगा। वहीं, भाजपा में भी हलचल बढ़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने विधानसभाओं में सक्रिय हो गए है। इस बार भी पीएम के भव्य स्वागत की कार्ययोजना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें