फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप बढ़ा, पांच दिन में चार मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। पिछले पांच दिन में चार मरीज मिले हैं। सभी शहरी इलाके के हैं। इसके अलावा सर्च अभियान में पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख स्वास्थ्य विभाग लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। पिछले साल जिले में 13 ही मरीज मिले थे। जबकि इस साल पांच महीने में ही 214 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जबकि मलेरिया के भी 130 मरीज मिल चुके हैं। बृहस्पतिवार को मिलने वाले सभी मरीज शहरी इलाके के हैं। जो कि सुंदरपुर, सलारपुर, पांडेयपुर, भुल्लनपुर के रहने वाले हैं। जिन जगहों पर डेंगू के लार्वा मिले हैं, वह भी शहरी क्षेत्र में हैं। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि जुलाई से अब तक 95,403 घरों में जांच की गई। इस दौरान कुल 307 घरों में लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

लक्षण नजर आते ही ले चिकित्सक की सलाह
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि डेंगू का लक्षण नजर आते ही अगर अस्पताल की सेवाएं ली जाएं तो बीमारी गंभीर नहीं पाएगी। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के मरीज और गर्भवती डेंगू, मलेरिया के लक्षण दिखते ही नजदीकी सरकारी अस्पताल में परामर्श लें। ग्रामीण क्षेत्र के 9 ब्लाकों जिसमें आराजीलाइन, बड़ागांव, चिरईगांव, चोलापुर, हरहुवा, काशी विद्यापीठ, पिंडरा तथा सेवापुरी हैं, इसमें कुल 61 हॉटस्पॉट क्षेत्र चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

एक नजर में आंकड़ा
डेंगू मलेरिया
2017 605 406
2018 327 340
2019 550 271
2020 13 46
2021 214 130
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें