फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : जरा सी लापरवाही आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना काल में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। जिले में पिछले साल केवल 4 मरीज मिले थे। वहीं, इस बार अब तक 39 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई की अपील की जा रही है, लेकिन अभी भी शहर के सरकारी कार्यालयों के साथ ही कई ऐसी कॉलोनियां हैं जहां सड़क पर पानी जमा हुआ है। वहां मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। मंडलीय अस्पताल, रामनगर अस्पताल में डेंगू मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक तीन गुना से ज्यादा मरीज बढ़े हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देख चिह्नित इलाकों में फॉगिंग के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि मरीजों की संख्या कम हो सके।
विज्ञापन

बुखार और जोड़ों में दर्द है तो तुरंत ले डॉक्टर की सलाह
दीनदयाल अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगर 3 दिन तक बुखार रहे और जोड़ों में दर्द, कमजोरी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इस तरह के लक्षण आने पर डेंगू की संभावना अधिक रहती है। डॉक्टर की सलाह पर ही प्लेटलेट्स की जांच जरूर करानी चाहिए। ताकि समय रहते डेंगू के प्रकोप से बचा जा सके।
फोटो
रामनगर अस्पताल में दो का चल रहा इलाज
वाराणसी। रामनगर के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में शुक्रवार को एक दर्जन बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच हुई। अस्पताल में बनाए गए अस्थायी टीन शेड की छत पर बारिश का पानी जमा होने से डेंगू के लार्वा अस्पताल में पनप रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि एमएलसी की पत्नी को डेंगू होने के बाद अभी तक दो मरीज और अस्पताल में भर्ती हैं। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। रामनगर अस्पताल में इन दिनों सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या बढ़ गई। ज्यादातर मामले बुखार के आ रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जांच की सलाह दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें