वाराणसी जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की लाइन लगी रही। इस दौरान 23553 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 4842 ने पहली डोज, जबकि 14201 ने दूसरी डोज लगवाई।
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि कुल 23553 में 18 से 44 साल वालेे 19043 और 45 वर्ष से ऊपर के 4310 लोगों को टीका लगाया गया। सिगरा स्टेडियम में 135 और अर्दली बाजार एलटी कॉलेज में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चले कैंप में 156 का टीकाकरण हुआ।
वाराणसी जिले में डेंगू को प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को रामघाट और पांडेयपुर में एक-एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 209 पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि इस समय जिले में सरकारी, निजी अस्पताल में इस समय 66 मरीज भर्ती है।
इसके अलावा बुधवार को 2152 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें दो घरों में डेंगू का लार्वा मिलने पर घर वालों को नोटिस जारी की गई। उधर जिले में कोरोना के पहले से एक्टिव दो केसों में एक मरीज को बुधवार को स्वस्थ घोषित किया गया। अब जिले में केवल एक ही एक्टिव मरीज रह गया है।