एनटीए द्वारा जारी किए गए इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। अगर आप भी बीएचयू या किसी अन्य केंद्रीय विश्वविद्याल में दाखिला लेने की सोच रहे हैं तो आपको सीईयूटी में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे।
बीएचयू में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित स्नातक स्तर के अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में देश के विभिन्न जगहों से अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। अब जबकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है, ऐसे में उन छात्रों को बड़ी रहात मिली है जो किसी कारण से अबतक फॉर्म नहीं भर पाए।