फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के गुर्गे और हिस्ट्रीशीटर झुन्ना पंडित की 58.9 लाख की संपति जब्त, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2020 10:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • चित्रकूट जेल में इन दिनों बंद है झुन्ना पंडित, 43 आपराधिक मामलों का है आरोपी
  • कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पर शिकंजा कसना तेज
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की हाशिमपुर स्थित मकान, जमीन, बाइक और नकदी
विज्ञापन
1 of 5
संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले से सदर विधायक मुख्तार अंसारी का गुर्गा और कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर श्रीप्रकाश मिश्रा उर्फ झुन्ना पंडित पर शिकंजा कसना तेज हो गया है। इसी के तहत उसकी हाशिमपुर (रमदतपुर) स्थित दो मंजिला मकान, लमही स्थित जमीन, बाइक और नकदी मिलाकर 58 लाख 91 हजार रुपये की संपत्ति शनिवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की।

झुन्ना इन दिनों चित्रकूट जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोपों में 43 मुकदमे दर्ज हैं।  बीते साल अगस्त में सथवा के प्रधान से 50 लाख की रंगदारी मांगने और तीन सितंबर को मड़वा में दिनदहाड़े दिव्यांग की हत्या करने के बाद झुन्ना फरार हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 5
अक्तूबर में उसे पंजाब में पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और बनारस लाया गया। कैंट, शिवपुर, सारनाथ और लालपुर-पांडेयपुर थाने की फोर्स, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसपी सिटी ने झुन्ना की संपत्तियों को जब्त करा कर सील कराया। 

एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश से गैंगेस्टर एक्ट के तहत की गई है। जब्त की गई संपत्तियां झुन्ना ने अपराध कर अर्जित की है। झुन्ना की जब्त की गई संपत्तियां पुलिस की निगरानी में रहेगी। जो कोई इसमें किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न करेगा वह कार्रवाई की जद में आएगा।
विज्ञापन

मां और भाभी बोली, पुलिस ने नहीं दी थी सूचना 

3 of 5
हाशिमपुर स्थित झुन्ना के घर को पुलिस सील करने गई तो उसकी मां ऊषा देवी और भाभी जानकी देवी एकबारगी अड़ गईं। दोनों का कहना था कि पुलिस ने संपत्ति जब्त करने की कोई सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों महिलाएं बच्चों के साथ सामान समेट कर बाहर निकल आईं। 

दोनों ने बताया कि उनका मूल निवास स्थान चंदौली जिले के बलुआ थाना के साकिन झोरी गांव में हैं। दोनों बच्चों के साथ वहीं जाएंगी। वहीं, इस दौरान मौके पर तमाशबीनों जुट गए। उधर, पुलिस का कहना था कि संपत्ति जब्त करने के पहले सूचना दी गई थी।

मुख्तार गिरोह के शूटर के तौर पर चिन्हित 

4 of 5
बीते दिनों जब मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई तो झुन्ना की पड़ताल भी शुरू हुई। एसपी सिटी ने बताया कि पड़ताल में सामने आया कि बीते साल बनारस से भागकर झुन्ना दिल्ली होते हुए पंजाब गया था और मुख्तार गिरोह के बदमाशों के संपर्क में था। 

झुन्ना का अपना खुद का गिरोह है, लेकिन वह मुख्तार गैंग के लिए भी शूटर के तौर पर काम करता है। झुन्ना के करीबी हनी, सिज्जन यादव, सुजीत सिंह बेलवा जैसे अन्य कुख्यात बदमाशों के खिलाफ भी आगामी दिनों में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में में किया था पहला मर्डर 

5 of 5
संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस डोजियर के अनुसार झुन्ना के खिलाफ हत्या के आरोप में पहला मुकदमा 2011 में सारनाथ थाने में दर्ज किया गया था। वहीं, झुन्ना के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उसके खिलाफ सबसे पहला मुकदमा लूट के आरोप में 2007 में कैंट थाने में दर्ज किया गया था। 

पुलिस के अनुसार झुन्ना कैंट, लालपुर-पांडेयपुर, शिवपुर, चोलापुर और सारनाथ थाना क्षेत्र में जमीन विवादों की पंचायत कराने के साथ ही खरीद-बिक्री करने वालों से जबरन वसूली के लिए कुख्यात है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें