फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘माफिया बृजेश सिंह के शूटर ने कब्जा लिया है मेरा घर’

Wed, 28 Jun 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
माफिया ब्रिजेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
‘माफिया बृजेश सिंह के शूटर विनोद सिंह ने ऐढ़े स्थित मेरा मकान जालसाजी कर कब्जा कर लिया है।’ यह शिकायत जौनपुर के थानागद्दी के नाऊपुर की संगीता सिंह ने एडीजी जोन बी. महापात्रा से की थी।
विज्ञापन


एडीजी जोन के आदेश पर कैंट थाने में विनोद सिंह, सोनू सिंह, प्रमोद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

संगीता ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के ऐढ़े गांव में उनका मकान था। पति की मौत हो चुकी है। वह तीन नाबालिग बच्चों के साथ उस मकान में रहती थीं। लेकिन माफिया बृजेश सिंह के शूटर विनोद सिंह ने जालसाजी कर उनका घर अपने नाम कर लिया। एक जनवरी, 2016 को विनोद ने उनसे 28 लाख रुपये में मकान का सौदा तय कर रजिस्ट्री कराई।
समझौते के अनुसार अगले दिन ही उन्होंने मकान खाली कर दिया लेकिन विनोद ने जो चेक दिए, वे बाउंस कर गए। 28 लाख में से मात्र पांच लाख रुपये ही मिले। संगीता के मुताबिक वह जब विनोद के पास गई तो उसने कहा कि मैं शूटर हूं। ज्यादा हल्ला करोगी तो तुम्हारे दोनों बेटों की गर्दन काटकर हाथ में दे दूंगा।
विज्ञापन


इस दौरान विनोद के भाई सोनू और प्रमोद ने असलहा लहराकर धमकाया। संगीता ने एडीजी जोन से मांग की है कि साजिश में संलिप्त रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों और गवाहों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। साथ ही रजिस्ट्री निरस्त कर उन्हें उनका मकान वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें