फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय प्रबंधक ने छात्रा से बंद कमरे में कराया डांस

Thu, 17 Aug 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रबंधक द्वारा बंद कमरे में छात्रा से डांस कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह अभिभावकों ने स्कूल में हो हल्ला किया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रबंधक अलाउद्दीन ने इसे राजनीति से प्रेरित होकर आरोप लगाने की बात कही है। रेवसा गांव के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

आरोप है कि कार्यक्रम के बाद प्रबंधक ने एक छात्रा को कमरे में बुलाया और डांस कराया। डांस करते करते छात्रा बेहोश हो गई। इसके बाद प्रबंधक स्कूल छोड़ कर भाग गया। परिवार और गांव वालों को इसकी खबर हुई तो वे भड़क गए।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हो हल्ला किया और तोड़ फोड़ किया। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर डायल कर इसकी सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।

वहीं प्रबंधक का कहना है कि आरोप निराधार है। राजनीति के तहत उसे फंसाया जा रहा है। अलीनगर थानाध्यक्ष अतुलनरायन सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है। जांच में ग्रामीणों का आरोप निराधार पाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें