फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : 30 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 07:31 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
पकड़े गए हेरोइन तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस ने गुरुवार की देर रात पड़ाव क्षेत्र के महाबलपुर गांव स्थित एक चाय की दुकान के पास से दो तस्करों को 295 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 30 लाख रुपये है। 

विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कोतवाली पुलिस गश्त करते हुए रात के लगभग 12.30 बजे महाबलपुर स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां पहले से खड़े दो व्यक्ति पुलिस को देखते ही वहां से जाने लगे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और देर रात वहां खड़े होने का कारण पूछा। इस पर दोनों साफ-साफ कुछ भी नहीं बता पाए।

संदेह बढ़ने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो एक के पास से 180 और दूसरे के पास से 115 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे तस्कर हैं और हेरोइन तस्करी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी वाराणसी निवासी सलीम और शाहबाज खान हैं।
विज्ञापन


सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस को अवांछनीय तत्वों के खिलाफ निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उसी क्रम में तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

मऊ में 70 लाख का गांजा बरामद

मऊ जिले जिले के मधुबन पुलिस ने शुक्रवार को एक ट्रक गांजे की खेप बरामद की है। गांजा तस्करों ने सेना की वर्दी पहनी हुई थी। तस्करों ने अपना ट्रांसफर दिल्ली दिखाकर फर्जी कागजात बनवाया था और खुद को सेना का जवान बता रहे थे। पुलिस को संदेह हुआ तो तलाशी में 70 लाख का गांजा उनके वाहन से बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि तस्कर गांजा असम से दिल्ली ले जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें