फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः नशे में धुत सफाई कर्मचारियों ने मांगे पैसे, मना करने पर मुंह पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

Fri, 15 Mar 2019 06:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

लुधियाना के माधोपुरी इलाके से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां कपड़े प्रेस करने वाले पर नशे में धुत सफाई कर्मचारियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक ने दोनों सफाई कर्मचारियों को नशे की हालत में होने के कारण पैसे देने से मना कर दिया था। आस-पास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने झुलसे हुए दविंदर लाल उर्फ पिंटू (42) को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। 

विज्ञापन


थाना डिविजन तीन की पुलिस ने अज्ञात सफाई कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक दविंदर लाल मूलरुप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। वह और उसका भाई राजू कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। उन्होंने किराए पर दुकान ले रखी है और वहीं पर ही सोते हैं। पिंटू का भाई राजू गांव गया था। शुक्रवार को उसे जाना था और राजू को वापस आना था। 

शुक्रवार की सुबह पिंटू ने दुकान खोली। इस दौरान नशे में धुत सफाई कर्मचारी उसके पास आए और जबरदस्ती पैसे मांगने लगे। पिंटू ने उन्हें बोला कि वह सुबह दुकान खोल कर बैठा ही है, अभी पैसे नहीं देगा। वह दोनों यहां से जाए। पिंटू के मना करने पर दोनों चले गए और कुछ समय बाद वापस आ गए। दोनों कपड़े से मुंह ढके हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपियों ने दोबारा पैसे मांगे जब पिंटू ने मना कर दिया तो आरोपियों ने गिलास से पेट्रोल पिंटू के मुंह पर डाल दिया। जब तक पिंटू मुंह साफ करता तब तक आरोपियों ने माचिस की तीली उस पर फेंक दी। इससे उसके चेहरे पर आग लग गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकटठा होने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। 

एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने बताया कि आरोपियों के बारे में अभी तो कुछ पता नहीं चला है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लग चुकी है। एक महिला का पता लगा लिया गया है। उससे पूछताछ कर आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों आरोपी
इलाके में एक महिला के पास आरोपी आते हैं। शुक्रवार को दोबारा पिंटू के पास आते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पिंटू के पास आने से पहले आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढक लिया। पेट्रोल डालकर आग लगाने के बाद आरोपी भागते हुए नजर आए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें