फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मछली मारने को लेकर बढ़ा विवाद, एक युवक को मारी गोली

Mon, 16 Mar 2020 08:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मछली मारने को लेकर इतना विवाद बढ़ गया, कि एक युवक को गोली मार दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


अपर खजूरी बांध में मछली मारने को लेकर सोमवार को ठेकेदार ने गोली मारकर श्रमिक को घायल कर दिया। जानकारी होते ही साथियों द्वारा इलाज के लिए घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया।

मड़िहान थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी सुनील कोल(22) खजूरी बांध पर मछली मारने गया था। ठेकेदार ने मछली मारने से मना किया। इसके बाद भी युवक मछली मार रहा था। इस पर ठेकेदार ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के मुंह मे गोली लगी। आनन-फानन में पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। जहां से उसे मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बांध पर खड़ी नाव में आग लगा दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि एयरगन गोली चली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें