फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः मजदूर की नृशंस हत्या, मृतक की पत्नी और हत्यारोपी के बीच थी गहरी दोस्ती

Mon, 16 Mar 2020 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू शहर के बठिंडी इलाके में एक मजदूर को जबरन जहरीली शराब पिलाई गई और फिर सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक रियासी जिले के माहौर का रहने वाला था। हत्यारोपी भी वहीं के रहने वाले हैं। हत्या का कारण मजदूर की पत्नी और एक हत्यारोपी के बीच दोस्ती होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने इस पूरे घटनाक्रम को पहले आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की, लेकिन इसमें सफल नहीं हुए तो सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रियासी के माहौर का रहने वाला बशीर अहमद बठिंडी में अपने चाचा के साथ किराए पर रह कर मजदूरी करता था। रविवार देर रात बशीर को उसी के गांव के रहने वाले अब्दुल मजीद ने कमरे से बाहर बुलाया। अब्दुल के साथ उसका दोस्त एजाज अहमद भी था। दोनों ने बशीर को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की, जिसमें जहर मिलाया गया था।

बशीर द्वारा शराब पीने से करने करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बशीर के सिर पर पत्थर से हमला किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बशीर के चिल्लाने पर चाचा घर के बाहर निकला। उन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। बशीर ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। चाचा बहारदीन ने बठिंडी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

महिला का भी इस साजिश में हाथ होने का शक

शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई और तीन जगहों पर पुलिस ने नाके लगाए। नगरोटा, अखनूर और कुंजवानी रोड पर अलर्ट करते हुए नाका लगाया गया। अंत में यह लोग जम्मू के बस स्टैंड से दबोच लिए गए। पुलिस का कहना है कि मजदूर की पत्नी का अब्दुल मजीद के साथ दोस्ताना संबंध हैं। इसके बारे में बशीर को भी मालूम था। आशंका है कि बशीर को रास्ते से हटाने के मकसद से ही अब्दुल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बशीर की हत्या कर दी। पुलिस इस मामले में मजदूर की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। महिला का भी इस साजिश में हाथ होने का शक है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें