फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सहित इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें

Wed, 18 Sep 2019 08:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी सहित आसपास के जिलों में आपराधिक घटना हर दिन घटती रहती हैं। बुधवार को जौनपुर जिले में दिनदहाड़े घूस लेते हुए एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। साथ ही सोनभद्र जिले में एक महिला की मौत हो जाने के कारण परिजनों ने अस्पताल में तोड़पोड़ की। वहीं मऊ में भी दो पक्षों में भूत को लेकर पंचायत हुई।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के बक्शा थानाक्षेत्र के मई गांव के निवासी सोनू कुमार गोसाई से जमीन की नवयत बदलने के लिए लेखपाल ओमप्रकाश यादव बीस हजार रूपये मांग रहा था। पैसा न देने के कारण लेखपाल काम करने को तैयार नहीं था।

क्लिक तकर पढ़ें पूरी खबर : जौनपुर : 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने बनाई थी ये योजना
विज्ञापन


सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में स्थित कीर्ति पाली हॉस्पिटल में बुधवार सुबह में कलावती(60) की मौत हो गई। महिला के साथ आए लोगों ने मौत से क्षुब्ध होकर अस्पताल में तोड़फोड़ की। साथ ही एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

क्लिक तकर पढ़ें पूरी खबर : सोनभद्र : महिला की अस्पताल में मौत, गुस्साए परिजनों ने जमकर की तोड़फोड़

विज्ञापन

मऊ जिल के हलधरपुर थाना क्षेत्र के लसरा गांव में मंगलवार की शाम भूत प्रेत के चक्कर में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पट्टीदारों के मध्य काफी दिनों से भूत को लेकर चल रहे वाद विवाद के बीच  पंचायत शुरू हुई।

क्लिक तकर पढ़ें पूरी खबर : मऊ : भूत को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने बैठी पंचायत, उसके बाद एक भूत निकला नकली

वाराणसी के हरहुआ थाना क्षेत्र के भेलखा क्षेत्र की गणेशपुरी कॉलोनी में मंगलवार की रात विश्वकर्मा पूजा के दौरान डीजे बजाने को लेकर क्रेन वर्कशॉप के कर्मचारियों और पड़ोसी युवक में कहासुनी हो गई। मना करने के बाद भी डीजे का बजना बंद नहीं हुआ तो युवक ने फायरिंग शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें