फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सहित इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें

Mon, 16 Sep 2019 09:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी सहित आसपास के जिलों में आपराधिक मामले में कम नहीं हो रहे हैं। आजमगढ़ जिले के अंबारी में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप लगा है, तो वहीं चंदौली में नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा है। जौनपुर जिले में भी दो छात्रों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं वाराणसी में एक उचक्के को रुपयों से भरा बैग भागने के चक्कर में लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। आजमगढ़ जिले के अंबारी एसडीएम ने फिलहाल निर्माण रुकवाकर जांच का आदेश दिया है।

क्लिक कर पढ़ें खबर : आजमगढ़ : औवेसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


जौनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अचला देवी घाट के पास सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गोमती नदी में नहाते समय इंटर मीडिएट के दो छात्र नदी में डूब गए। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

क्लिक कर पढ़ें खबर : जौनपुर : गोमती नदी में डूबकर दो छात्रों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव
Trending Videos
विज्ञापन

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हथेरवा गांव के समीप अलीनगर पुलिस ने सोमवार को नकली सीमेंट के धंधे का भंडाफोड़ किया। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर गोदाम से सवा तीन सौ बोरी सीमेंट और नामचीन सीमेंट कंपनियों की बड़ी संख्या में खाली बोरियां जब्त की। 

क्लिक कर पढ़ें खबर : चंदौली में 325 बोरी नकली सीमेंट बरामद, ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरियां जब्त

वाराणसी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को लंका थाने के पास दो उचक्के एक शख्स से रुपये लूट कर भागने लगे, लेकिन शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

क्लिक कर पढ़ें खबर : वाराणसी : शातिर तरीके से पैसे लूट कर भाग रहे थे उचक्के, लोगों ने पकड़कर की धुनाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें