फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी चौकसीः पूर्वांचल में 11.30 करोड़ नकदी, शराब और असलहे बरामद

Mon, 16 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पूर्वांचल में 11.30 करोड़ नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्वांचल में वाहनों की जांच के दौरान सोमवार को लगभग 11 करोड़ 30 लाख रुपये, सौ पेटी से अधिक शराब, गांजा, तमंचा और प्रचार सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन

कागजात दिखाने पर 10 करोड़ 70 लाख रुपये वापस कर दिए गए।
मिर्जापुर में कुल 10 करोड़ 56 लाख रुपये बरामद हुए। इनमें स्कार्पियो में मिले 10 करोड़ और इंडिको से बरामद 17 लाख इलाहाबाद बैंक के निकले।
बोलेरो में मिले 39 लाख रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के थे। जांच के बाद इन रुपयों को छोड़ दिया गया।
आजमगढ़ में चार वाहनों  से कुल 40 लाख 44 हजार रुपये बरामद किए गए। कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।
सोनभद्र में लगभग 16 लाख रुपये बरामद हुए। इनमें लगभग पौने चार लाख रुपये कागजात दिखाने पर वापस कर दिए गए।
चंदौली में 15 लाख बरामद हुए। इनमें से दस लाख कागजात दिखाने पर छोड़ दिए गए।
वाराणसी में राजघाट पर एक व्यापारी से एक लाख रुपये बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ कर रही है।
मऊ में दो लाख चार हजार रुपये जब्त किए गए। चंदौली में 52 पेटी शराब, बलिया में 51 पेटी, आजमगढ़ में 400 लीटर, मऊ में 100 लीटर, भदोही में 30 लीटर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

भदोही में विभिन्न पार्टियों की प्रचार सामग्री, तीन असलहे और गाजीपुर में एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें