फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवती सहित दो को पीटा

Mon, 16 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना कबरई क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने युवती सहित दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम नहदौरा निवासी प्रीती पुत्री भगवानदीन अहिरवार सोमवार को घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोसी ने नाली में कूड़ा फेंक दिया। कूड़ा डालने का विरोध करने पर दबंग ने गाली गलौज करते हुए प्रीती की बुरी तरह पीट दिया। इससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। युवती ने थाना में घटना की नामजद तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



उधर, थाना कबरई के ग्राम महेबा निवासी उर्मिला सोमवार की सुबह शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर जा रही थी तभी रास्ते में दबंग ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को घटना की जानकारी दी। तब उन्होंने थाना कबरई पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें