फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर अब इस जिले में चले लाठी-डंडे, आठ लोग घायल, 104 पर मुकदमा दर्ज

Wed, 24 Jul 2019 12:57 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मारपीट के बाद गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में जमीनी विवाद को लेकर सोनभद्र में हुए नरसंहार का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि मऊ में चबूतरे के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में आठ लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 24 नामजद समेत 80 अज्ञात पर केस दर्ज कर एक पक्ष के चार को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


मऊ के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के आदेडीह गांव स्थित भेलू का पाकड़ पुरवे में ग्राम सभा की एक पोखरी में दोनों समुदाय के लोगों के घरों का पानी गिरता है।  पिछले दिनों बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इसी को लेकर गांव के लोगों ने सोमवार की रात बैठक कर पोखरी की पैमाइश कराकर उसकी खुदाई कराने पर चर्चा की।

इसी को लेकर दोनों समुदायों में लाठी-डंडे, भाला, गड़ासे चल गए। इसमें एक पक्ष के रविंद्र, कालिंदी, नरेंद्र, बडे़ लाल, रामरती, विकास गोड़, शीला सहित सात लोग घायल हो गए। रविंद्र, कालिंदी और नरेंद्र की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के एहसान को भी पथराव में चोटें आईं। नरेंद्र यादव की तहरीर पर एहसान, इरफान, इलियास, कमरुदीन, बदरुदीन, समसुद्दीन, सेराज, रियाज, हसमुद्दीन, मैनुद्दीन, नशरूद्दीन, मोहम्मद शहीद तथा 50 अज्ञात, दूसरे पक्ष के एहसान की तहरीर पर 12 नामजद, 30 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया।

सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति के उत्पात से मामला बिगड़ गया। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें