उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कुछ अराजक तत्वों ने भगवान बुद्ध और शंकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे लोग आक्रोशित हो गए, और हंगामा करने लगे।
जिले के महाराजगंज स्थित भैरो बाबा स्थान के सरयू तट पर भगवान बुद्ध और शंकर जी की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
सूचना के बाद स्थानीय थाना प्रभारी अनवर अली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर भगवान शिव और भगवान बुद्ध की प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही आश्वस्त किया कि दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में रविदास मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कृष्णा मास्टर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।