फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: घर के बाहर से चंद मिनटों में चोरी हुई कार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sun, 13 Sep 2020 04:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे चोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार तड़के एक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार चोरी हो गई। चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। लेकिन उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लंका थाना क्षेत्र के चित्तईपुर चौकी क्षेत्र के गौतमनगर कॉलोनी में मनीष कुमार कॉस्मेटिक्स का काम करते हैं। चेतगंज इलाके में इनकी मनीष ट्रेडर्स नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि वह हर दिन की तरह फर्म को बंद कर घर चले आए थे।


उन्होंने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह देर रात में 11 बजे डॉक्टर के यहां से लौटे थे। घर के बगल में ही दूसरा प्लॉट है, जहां कार खड़ी कर दी थी। जब सुबह उठकर देखा तो कार चोरी हो चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोर दिखे, लेकिन उनका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार चोरी होने की सूचना 112 डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। मनीष के अनुसार, कॉलोनी में गेट लगा है। एक रास्ता बगल से खुला है। चोरों ने उसी रास्ते का फायदा उठाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें