फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ भाई ने पांच माह तक किया रेप, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी

Sun, 15 Jul 2018 08:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां पर चचेरे भाई ने पांच माह तक बहन के साथ रेप किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का भेद खुला तो उसकी मां उसे लेकर रविवार को चोलापुर थाने पहुंची।
विज्ञापन


मामले को लेकर चोलापुर थाने पर लगभग आठ घंटे तक पंचायत हुई और पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इसे लेकर पीड़िता और उसका परिवार खासा गुस्से में दिखा।

चोलापुर थाने के एक गांव की युवती की शादी कुछ महीने पहले हुई थी। पति से विवाद के बाद शादी टूट गई तो वह मायके रहने लगी। इसी बीच चचेरे भाई ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।

पीड़िता की मां ने बताया कि जब उसने अपने भतीजे से इस संबंध में पूछा तो उसने हमें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वो ग्रामीणों की मदद से चोलापुर थाने आई।
विज्ञापन


चोलापुर थाने पर पुलिस कार्रवाई की बजाय शुरू से समझौता कराने के प्रयास में ही लगी रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष चोलापुर ने बताया कि मामले में पीड़िता कार्रवाई नहीं चाहती है। इस वजह से मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

girl rape
दानगंज क्षेत्र के एक गांव की एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मामला रविवार को चोलापुर थाने पहुंचा।

पीड़िता के अनुसार युवक ने उससे शादी की बात कही और साथ मुंबई ले गया। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर युवक ने शादी करने से भी इंकार कर दिया।

इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ने शादी करने की बात स्वीकार की और दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें