फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 350 किलोग्राम गांजा बरामद, डीआरआई ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 03:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
350 किलोग्राम गांजा बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्व अधिसूचना निदेशालय (DRI) की लखनऊ और वाराणसी की यूनिट लगातार ड्रग तस्करों और विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ कारवाई कर रही है। साथ ही कई बड़े गिरोह का भंडाफोड़ भी कर चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार डीआरआई की वाराणसी टीम ने एक ट्रक गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को भारी मात्रा में गांजे के खेप को डीआरआई वाराणसी के अफसरों ने टेंगरा मोड़ चौराहे के पास से एक कंटेनर ट्रक से बरामद किया। पुलिस को इस छापेमारी में 350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस गांजे की खेप को ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के लिए ले जाया जा रहा था।

डीआरआई के वाराणसी इकाई के सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर आनंद राय ने बताया कि मोहम्मद अरमान, अकरम और राजा खान ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा से एक ट्रक में लेकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जा रहे थे। तभी उन्हें वाराणसी में गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को तीनों तस्करों को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


न्यायलय ने इन तीनों को जेल भेज दिया। मोहम्मद अरमान के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े ड्रग तस्करों से जुड़े है और लम्बे समय से गांजा के व्यापार में शामिल था। तस्करों की निशानदेही पर इनके गिरोह के और सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें