फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: प्रेम प्रसंग में हुई रामदीन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (मिर्जापुर) । हलिया थाना क्षेत्र के मनिगढ़ा निवासी रामदीन की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते उसके ही रिश्तेदार ने चार साथियों के साथ मिलकर की थी। 20 मार्च की रात रैयाबाग स्थित शिव मंदिर परिसर में घटना को अंजाम देने के बाद कातिलों ने रामदीन के चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया था। सभी आरोपियों को बेलाही गांव से रविवार की भोर में गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह ने सीओ लालगंज के कार्यालय में बताया कि मनिगढा निवासी रामदीन पाल (27) पुत्र नन्हकू का बेलाही गांव निवासी पिता की मौसी की बड़ी बहू से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर महिला के देवर शिवकुमार पाल ने रामदीन को समझाया लेकिन वह नहीं माना। शिवकुमार ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा था और रामदीन की हत्या करने की योजना बना ली थी। शिवकुमार ने गांव के नन्हई कोल से संपर्क किया तो उसने 50 हजार रुपये में हत्या करने की बात कही। इतने पैसे देने के लिए शिवकुमार तैयार नहीं हुआ तो 20 हजार रुपये में मामला तय हुआ। योजना के तहत शिवकुमार ने 18 मार्च को रामदीन को दावत के बहाने घर बुलाया। 18 व 19 को मौका नहीं मिला तो रामदीन को दो दिनों तक घर पर रोके रखा। 20 मार्च को शिवकुमार रामदीन को क्षेत्र के रैयाबाग जंगल में स्थित शिव मंदिर पर बाटी चोखा खिलाने के बहाने ले गया। जहां पहले से मौजूद रैयाबाग के नन्हई कोल, बेलाही के लवलेश कोल, फग्गू कोल व फूलचंद ऊर्फ चीनी ने मिल कर रस्सी से गला कस कर रामदीन की हत्या कर दी। रामदीन की पहचान न हो, इसके लिए उसके चेहरे पर कपड़ा बांध कर पेट्रोल डाल कर जला दिया और सभी फरार हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना का खुलासा करने के लिए सीओ लालगंज रमाकांत सिंह के नेतृत्व में हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह, लालगंज थानाध्यक्ष पीके यादव और क्राइम ब्रांच प्रभारी रामस्वरुप वर्मा की तीन टीमें गठित की गईं। टीम ने रविवार की भोर चार बजे हलिया के बेलाही गांव से भी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें