यह बात गुलाम गौस सहित अन्य परिजन को मालूम हुई तो मौके पर जाकर देखा कि शव मोहम्मद आजम का था। यह देखते ही पिता गमगीन हो गए। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली और रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की पुष्टि हो सकेगी। इस दौरान लोगों को समझाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बेटे की मौत से मां नसरीन बेगम का बेहाल रही और बड़ी बहन सहित तीन अन्य छोटे भाई भी गमजदा थे।
विधानसभा चुनाव के बाबत हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज रही है तो वहीं वाराणसी की लोहता पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर के दबाव में आ गई। आभूषण व्यवसायी की बाइक लूट और धमकी मामले में पुलिस ने सिर्फ हिस्ट्रीशीटर का शांति भंग की आशंका में चलान किया। पुलिस के इस कृत्य की क्षेत्र में काफी किरकिरी हो रही है।
दरअसल, इस्लामपुर के आभूषण व्यवसायी यासीन अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी कि रहीमपुर निवासी व थाने का हिस्ट्रीशीटर शाकिर उर्फ सोनू खा उसकी बाइक बृहस्पतिवार को जबरदस्ती छीन ले गया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का सिर्फ शांति भंग की आशंका में चालान किया। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद था।
पढ़ेंः नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध
मोबाइल छिनैती के एक मामले में थाने की पुलिस ने पीड़ित की तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी दर्ज की। हालांकि थाना प्रभारी के संज्ञान में मामला आने के बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। बीते बुधवार की रात भैसोड़ी निवासी अभिषेक का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया था।
पीड़ित अभिषेक के अनुसार तहरीर लेकर उप निरीक्षक सुमंत कुमार के यहां पहुंचा तो उन्होंने अपने ऊपर मुकदमों का अधिक भार का हवाला देते हुए छिनैती की तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी की दर्ज कर दी थी। हालांकि बृहस्पतिवार को जब थाना प्रभारी अर्जुन सिंह से यह शिकायत की तो उन्होंने थाने बुलवाकर गुमशुदगी को लूट के मुकदमे में दर्ज कराया।
पढ़ें: वाराणसी में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के बेटे-बेटी सहित 10 पर एक और मुकदमा दर्ज
बेटी के ससुराल में आए पिता को मारपीट घायल कर दिया गया। पिता ने गुरुवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। खजूरी सुधाकर रोड निवासी पीड़ित पिता जीउत बंधन मौर्या के अनुसार पुत्री दुर्गावती देवी की शादी 17 वर्ष पूर्व रितेश मौर्या भारद्वाजी टोला थाना आदमपुर में की थी।
पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को अक्सर ससुराल पक्ष के लोग मारते पीटते हैं, जिसका विरोध किया था, इस पर नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोग तीन जनवरी 2022 को घर आए और मारपीट घायल कर दिया। नामजद तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने सब्बर, शकुंतला, कुंती देवी, सतीश मौर्य, गुंजा देवी, अलका मौर्या, प्रिंस कुमार, संतोषी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पढ़ेंः ऑनलाइन क्लास में चला आपत्तिजनक वीडियो, एमबीए के दो छात्रों पर कार्रवाई
बड़ागांव क्षेत्र के इदिलपुर (प्रतापपट्टी) गांव स्थित ससुराल में रहने वाली बहू ने ससुर और देवर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। महिला आयोग से गुहार लगाने के बाद आरोपी ससुर, देवर और लेखपाल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। नंदनी पटेल के अनुसार पति मंशा पटेल की सड़क दुघर्टना में 15 अगस्त 2020 को मौत हो गई थी।
जिसके बाद ससुर विजय शंकर पटेल, क्षेत्रीय लेखपाल राजेश यादव से मिलकर अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए अपने को इकलौता वारिस होने का प्रमाण पत्र बनवा लिया और पति के नाम की संपत्ति जेसीबी मशीन को अपने नाम करवा लिया। इतना ही नहीं पति के मुर्गी फार्म पर अवैध रूप से कब्जा करने के बाद देवर भगवान दास के साथ मिलकर 6 मार्च 2021 को मुझे और मेरे नाबालिग पुत्र हर्ष को घर से निकाल दिया।
शाइन सिटी के निदेशकों पर ठगी का एक और मुकदमा कैंट थाने में दर्ज हुआ। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। गाजीपुर झोटना बेलहरा की रहने वाली गीता मिश्रा हाल पता श्यामा विहार कालोनी महमूरगंज का आरोप है कि रोहनिया सहित दो जगहों पर प्लाट दिलाने के नाम पर पंद्रह लाख रुपये कई किस्तों में लिए गए।
पुत्री सपना मिश्रा को भी झांसा देकर एक लाख, 95 हजार रुपये ठग लिया गया। शाइन सिटी कंपनी के द्वारा कई माह बीत जाने के बाद भी प्रॉपर्टी पर कोई कब्जा नहीं दिया गया तो शाइन सिटी के सेंट्रल जेल रोड स्थित कार्यालय में संपर्क किया गया तब धोखाधड़ी का एहसास हुआ। शाइन सिटी कंपनी के एजेंट रितेश प्रजापति, डायरेक्टर राशिद नसीम, आसिफ नसीम, अभिषेक कुमार सिंह के खिलाफ संबंधित कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
पढ़ेंः ट्रेन में विस्फोटक की सूचना से स्टेशन पर मचा हड़कंप, जांच में मिला छोटा गैस सिलिंडर
कालिका गली स्थित विहारीपुरी मठ के पास बृहस्पतिवार को एक लावारिस अटैची को लेकर सनसनी फैल गई। काफी देर से पड़ी अटैची की सूचना पर पुलिस सहित बीडीएस मौके पर पहुंच गई। छानबीन की गई तो अटैची से कपड़े निकले। लोगों के अनुसार संभवत किसी दर्शनार्थी ने अटैची भूलवश छोड़ दिया होगा। वहीं पुलिस काफी देर तक परेशान रही।