फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चक्रों में पूरी होगी मतगणना, आज शाम तक आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 का परिणाम मंगलवार की शाम पांच बजे तक आएगा। मंगलवार की सुबह से चार चक्रों में मतों की गणना शुरू होगी।
विज्ञापन

स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वाराणसी सीट के लिए मतदान हुआ था। तीन जिलों के 26 बूथों पर कुल 98.52 फीसद मतदान हुआ था, जिसमें सर्वाधिक चंदौली जनपद में मतदान हुआ था। वाराणसी की पहड़िया मंडी में होने वाली मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी पद के चुनाव की मतगणना पहड़िया स्थित काउंटिंग स्थल पर मंगलवार को होगी। काउंटिंग का समय सुबह 8 बजे से है। 8 टेबलों पर मतगणना का कार्य होगा। एक टेबल पर प्रेक्षक बैठेंगे और दो टेबल पर कंप्यूटर लगाकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड किया जाएगा। वाराणसी में तीन प्रत्याशी हैं, इसलिए चार चरणों में मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि एक प्रत्याशी को 11 अभिकर्ता के लिए पास जारी होगा। पूर्व की तरह ही विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगा।
विज्ञापन

तीनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में भाजपा के डा. सुदामा पटेल, सपा से उमेश कुमार और निर्दलीय पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं। नामांकन के बाद से ही तीनों प्रत्याशी लगातार जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। मंगलवार की शाम तक तीनों प्रत्याशी के भाग्य पर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें