फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में भर्ती कोरोना मरीज की मौत, निजी अस्पताल के 12 स्वास्थ्य कर्मियों समेत 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से जिले में एक और मौत हुई है। मंगलवार को चिरईगांव निवासी 49 वर्षीय मरीज की मौत होने के साथ ही अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 22 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें एक निजी हॉस्पिटल के 12 स्वास्थ्य कर्मी,बीएचयू के चार जूनियर डाक्टर, एक साड़ी कारोबारी भी शामिल है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


आईएमएसबीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को कुल 467 सैंपल की रिपोर्ट मिली। जिसमें सोमवार देर रात 12 और मंगलवार को 10 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि  चिरईगांव ब्लाक के डिकापुर ग्राम निवासी 49 वर्षीय जिस मरीज की मौत हुई है वह बीएचयू में 12 जून से भर्ती हुआ था और उनकी डायलिसिस भी हो रही थी।

बताया कि गुर्दा फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सोमवार रात मिले 12 मरीजों में एक निजी चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मी हैं। साथ ही संत रघुवर नगर कॉलोनी सिगरा निवासी  55 वर्षीय धारा व्यवसाई और कमच्छा भेलूपुर महावीर कालोनी निवासी 86 वर्षीय, सुसुवाही निवासी 36 वर्षीय महिला और गोलघर के ग्वालदास साहू कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय साड़ी कारोबारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बीएचयू में 25- 27- 25 और 27 वर्षीय डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले अवसानगंज जेतपुरा के मरीज के संपर्क में आने से 40 वर्षीय युवक और जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले कोतवाली के गणेश्वर कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 12 और बीएचयू में भर्ती 2 मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 496 हो गई है जिसमें 18 की मौत और 293 के डिस्चार्ज होने के बाद अब 184 मरीज आइसोलेशन वार्ड में इलाज करा रहे हैं। उधर दिन में भी बिहार निवासी एक मरीज की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि संबंधित  मरीज ने वाराणसी में सैंपल दिया था और बिहार में इलाज चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें