फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ड्यूटी जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Sun, 12 May 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में ड्यूटी जा रहे एक कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र की कोइरीपुर गांव के पास हुआ। हादसे में एक साथी को मामूली चोटें आई हैं। उधर, कांस्टेबल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में रविवार की सुबह सेवापुरी/कपसेठी थाने पर तैनात कांस्टेबल की बाबतपुर एयरपोर्ट पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपने एक साथी कांस्टेबल के साथ ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ागांव थाना क्षेत्र की कोइरीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में साथी कांस्टेबल मनन को हल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल देवी लाल यादव (34) पुत्र राजबहादुर मूल रूप से रसरा बड़ौत थाना हंडिया जनपद प्रयागराज के निवासी थे। वे 2016 बैच के कांस्टेबल थे और 2022 से कपसेठी थाने पर तैनात थे। 

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक एक ढाई साल की पुत्री और तीन माह के बेटे का पिता बताया जा रहा है। उधर, घटना के बाद कपसेठी थाने पर सिपाहियों में शोक का माहौल हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें