फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आयोजित किसान महापंचायत की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

Thu, 17 Jan 2019 05:34 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के राजातालाब में 18 जनवरी को आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस सिलसिले में कांग्रेस नेता अजय राय के निवास पर बैठक हुई। इसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र सिंह पटेल ने किसान पंचायत के उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन


कहा कि किसान कांग्रेस का मूल मकसद किसानों के चेहरे पर खुशी लाना है। किसान कांग्रेस के सांगठनिक स्वरूप पर काम करना होगा। इसकी शुरूआत वाराणसी से होगी। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि किसान पंचायत को हमें हर हाल में सफल बनाना होगा। जिलाध्यक्ष  ने कहा कि आज पूर्वांचल के किसान केंद्र और राज्य की सरकारों की शोषणकारी और दमनकारी नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें