फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पर बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल यात्रा, पुलिस ने रोका तो गांधी भवन के आगे धरने पर बैठे

Mon, 29 Jun 2020 04:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक अजय राय ने निकाली साइकिल यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

पेट्रोल दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को वाराणसी के मैदागिन स्थित टाउन हॉल मैदान से साइकिल यात्रा निकाल रहे पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक अजय राय समेत कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेता वहीं पर गांधी भवन के सामने धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि को वापस लेने के बाबत मांग पत्र सौंप दिया। धरने पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आह्वन पर सोमवार को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेट्रोल पर बढ़े दामों को वापस लेने मांग की और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
 


इस दौरान वाराणसी में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में टाउन हॉल मैदान से साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए पुलिस फोर्स ने टाउन हॉल गेट पर ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। वहीं पूर्व सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि साइकिल यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। हर एक कार्यकर्ता साइकिल पर अकेला चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने जबरदस्ती साइकिल यात्रा रोक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कोतवाली प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल मैदान में पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन का वीडियो रिकार्डिंग की गई है। अगर कोई सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें