फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रधानमंत्री काशी में किए विकास कार्यों की समीक्षा करें, जानें कितना लाभ जनता तक पहुंचा और कितना पैसा डूबा- अजय राय

Sat, 23 Oct 2021 01:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अजय राय, पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी बनारस आ रहे हैं। बनारस का सांसद होने के नाते उनका धर्म है कि वह विकास के नाम पर किए गए कामों को भी देखें और समीक्षा करें कि उनका कितना लाभ आम जनता को मिला व कितना पैसा पानी में डूब गया है। हम सभी विकास के समर्थक हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि जो काम हो वह जमीन पर भी नजर आए।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के नाम पर भारी लूट हुई है। बैनर पोस्टर के जरिए खूब प्रचार हुआ लेकिन जमीनी हकीकत आज भी बदहाल है। हास्यास्पद बात यह है की भाजपा के प्रादेशिक प्रभारी मंत्री प्रधानमंत्री के आगमन को आखिर किस बात का उत्सव बता रहे हैं ? काशी की सड़कें और गलियां आज भी बदहाल हैं। महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ। सच तो यह है लोगों को कुचलना और उनकी आवाज को दबाना, पीड़ित को धमकाना, अपराधियों को संरक्षित करना भाजपा का एजेंडा हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें