दो बच्चों में महामना कॉकलियर इंप्लांट नाक, कान, गला विभाग के आपरेशन थिएटर एवं टेलीमेडिसिन के सहयोग से किया गया। जिन बच्चों में कॉकलियर इंप्लांट लगा है, उनमें रिया (3) राजगढ़, मिर्जापुर और अरहम अखतर (3.5) हजारीबाग, झारखंड के हैं। इंप्लांट लगाने वाली टीम में डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में 14 चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ की टीम शामिल हैं।