इसके अलावा पांडेयपुर के मानसिक अस्पताल के परिसर में बन रहे 430 बेड के मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी कर सकते हैं। यहां जिला चिकित्सालय में अस्पताल के साथ ही साथ एमबीबीएस की पढ़ाई भी होगी और 430 बेड का अस्पताल भी होगा।
इसके अलावा वाराणसी-भदोही मार्ग के निर्माण कार्यों का भी वह निरीक्षण कर सकते हैं। इसका निर्माण 650 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह फोरलेन सड़क भदोही को वाराणसी और मछलीशहर से जोड़ेगी। इस परियोजना में नाला और डिवाइडर सहित पुलों और पुलियाओं का निर्माण शामिल है। रविवार को बैठक के बाद मुख्यमंत्री काशी में ही रात्रि निवास करेंगे और सोमवार की सुबह यहां से जाएंगे।