फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन पत्नियों को दिया तलाक, फिर चौथी बार जिससे की शादी, उसके संग की ऐसी हरकत; पुलिस भी रह गई सन्न

Mon, 16 Jun 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक दो नहीं आगरा में एक युवक ने चार शादियां  कीं। तीन पत्नियों को तलाक देने के बाद जिसके साथ चौथी बार निकाह किया, उसको भी नहीं बख्शा। कमरे में कई दिन तक भूखा प्यासा रखा। इसके बाद उसको बेच दिया। 

 
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक युवक ने तीन पत्नियों से तलाक देने के बाद चौथा निकाह किया। बाद में उसे भी प्रताड़ित किया और बेचने के लिए सौदा किया। पीड़िता की शिकायत पर शाहगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बर्बरता की सारी हदें पार: मासूम को खंभे से बांधकर पीटा, नाजुक अंगों पर लगाई मिर्च, वो चीखता रहा...नहीं आया रहम
 

ससुराल पहुंची तब पता चला की पहले की तीन शादियां 
शाहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया मोड़ निवासी हिना कौसर ने केस दर्ज कराया। पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2019 को उनका निकाह जालौन, उरई निवासी फिरोज खान के साथ हुआ था। ससुराल जाने के कुछ दिन बाद पता चला कि पति पहले तीन पत्नियों को तलाक दे चुका है।

ये भी पढ़ें -  UP:  कंटेनर में मिलीं जानवरों की इतनी हड्डियां...फटी रह गईं पुलिस की आंखें, बजरंग दल ने कर दिया हंगामा
 
विज्ञापन

कमरे में बंद कर कई दिन तक रखा भूखा प्यासा
हिना ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों से पूछताछ की तो कमरे में बंद कर दिया गया। कई दिनों तक भूखा रखने के बाद मायके छोड़कर चले गए। कुछ दिन बाद पति माफी मांगने के बाद मायके में ही रहने लगा। वहां उसे बेचने का सौदा कर दिया। विरोध पर मारपीट कर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें -   UP Weather:  यूपी में प्री-मानसून ने दी दस्तक, आगरा में झमाझम बारिश...गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें