चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन जाती हैं। पुलिस की क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग नियमित रूप से कराई जाए। वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लगाकर कोई न चलने पाए। इस पर प्रभावी रूप से रोक लगाई जाए। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे हमेशा क्रियाशील रहने चाहिए। सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।