फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए दिवस: इस शहर में 600 चार्टड अकाउंटेंट, जानिए क्यों खास होता है ये दिन

Wed, 01 Jul 2020 02:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ICAI
विज्ञापन

देश के वित्तीय विकास में सहायक चार्टड अकाउंटेंट(सीए) दिवस बुधवार को काशी में मनाया जा रहा है। शहर के सीए इस दिवस को खास तरह से मना रहे हैं। शाम को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ब्रांच वाराणसी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी सदस्य रूबरू होंगे। पूर्व अध्यक्ष जय प्रद्धवानी ने बताया कि एक जुलाई को ही इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी।

विज्ञापन

इसलिए एक जुलाई को ही सीए दिवस मनाया जाता है। वाराणसी में करीब 600 सीए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में ईमानदार करदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें अपना दायित्व निभाने के लिए प्रेरित भी किया।


कर दाताओं के प्रति किसी भी प्रधानमंत्री द्वारा उनका अभिनन्दन करना व उन्हें नमन करना टैक्सपेयर को सुखद अनुभूति प्रदान करता है। प्रधानमंत्री द्वारा यह कहना कि देश का गरीब, इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है तो इसकी वजह करदाता हैं, सच में हम सीए की जिम्मेदारियों को यह और भी बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मनाया जाता है सीए दिवस
शहर के सीए जीडी दुबे बताते हैं कि हर साल इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना के दिन पूरे देश में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित करने के लिए सीए दिवस मनाया जाता है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट का काम किसी भी देश की वित्तीय स्थिति को सही दिशा की तरफ ले जाना है। पांच साल से कम की सदस्यता वाले संस्थान के सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट कहा जाता है। जबकि पांच साल से अधिक की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) कहा जाता है। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य अपने नाम से पहले सीए का उपयोग कर सकता है। पूर्व अध्यक्ष सीए अजय मिश्रा ने बताया कि सीए दिवस पर पौधरोपण और जरूरतमंदों की मदद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें