फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दुकानदार पर दागी गोलियां, फिर जेल में बंद बदमाश के नाम पर मांगी रंगदारी

Wed, 01 Jul 2020 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार रात नौ बजे किराना व्यवसायी पर फायरिंग कर दी। इसमें वो बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन कर जेल में बंद बदमाश के नाम पर दो लाख की रंगदारी मांगी गई, इससे व्यापारी के परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस तो बदमाश वहां से फरार हो गए थे। बुधवार सुबह व्यापारियों ने दो घंटे तक बाजार बंद कर आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें समझाया और बाजार को फिर से खुलवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बदमाशों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।


आजमगढ़ जिले के भीरा बाजार में किराना स्टोर चलाने वाले व्यवसायी पंकज अग्रहरि मंगलवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे और फायरिंग कर दी। इसमें व्यवसायी बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आधे घंटे बाद मोबाइल फोन पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी में जेल में बंद बदमाश का हवाला दिया गया। इस मामले में जेल में बंद एक बदमाश को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें