फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली चुनाव तिथि तो सीर में तैयारियां हुईं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। इसकी सूचना मिलते ही सीरगोवर्धन में भी जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गईं हैं। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सीरगोवर्धन में मंदिर ट्रस्ट की ओर से इंतजाम किए जा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वह कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार ही गुरु के दर पर आएं।
विज्ञापन

मंदिर के ट्रस्टी के एल सरोआ ने चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा कि अब तैयारियों को अंतिम रूप देने में आसानी होगी। गुरु चरणों की रज पाने के लिए हजारों की संख्या में रैदासी सीर आते हैं। रविदास जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी और जल्द ही पंजाब व हरियाणा से सेवादारों का जत्था काशी पहुंचने लगेगा।
सीर गोवर्धन में आकर रैदासी गुरु चरणों की वंदना, भजन कीर्तन और भंडारे में हिस्सा लेते हैं। अब नए सिरे से पंजाब से आने वाले रैदासियों के स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। अब रैदासी बिना किसी परेशानी के गुरु के चरणों की वंदना करने के लिए सीर आएंगे और वापस जाकर मतदान भी करेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह अपना बिस्तर व कंबल साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें