फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : बारिश के पानी से दो रपटे डूबे, 20 किलोमीटर चक्कर लगाकर बाजार पहुंच रहे लोग

Sat, 21 Aug 2021 09:21 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

रपटा डूबने से गांव के लोग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। जलभराव के कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। एक बरसात और हुई तो तेज बहाव के कारण रपटा कभी भी टूट सकता है। रपटा टूटा तो इन गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
बारिश के पानी में डूबा रपटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में तीन दिन से लगातार बारिश के चलते शुक्रवार को सोनभद्र को जोड़ने वाले नौगढ़ गंगापुर मार्ग व नौगढ़ चकरघट्टा मार्ग के बीच ब्रह्मनाला ड्रेन पर बने दोनों रपटे पानी से डूब गए। पानी रपटा के ऊपर से होकर बह रहा है। इससे जरहर-गंगापुर व चकरघट्टा मार्ग से जुड़े 25 गांव के लोगों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया है। आने जाने का रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है।

विज्ञापन

 
रपटा डूबने से गांव के लोग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर घर पहुंच रहे हैं। जलभराव के कारण सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। एक बरसात और हुई तो तेज बहाव के कारण रपटा कभी भी टूट सकता है। रपटा टूटा तो इन गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो जाएगी। नौगढ़ तहसील, ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर ब्रह्म नाला ड्रेन पर एकमात्र रपटा पुल बना है। 

इसी से होकर दानौगढां, टिकुरिया, गंगापुर, महादेवपुर, भंदई , बरबसपुर, रहमानपुर, बकुलघट्टा,पडंहवा, चकरघट्टा, बजरडीहा, परसिया, भैसोड़ा, बरवाडीह व अन्य गांव के लोगों का आना जाना होता है। भारी बरसात के कारण रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे गांव के लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो चुका है। नौगढ़ बाजार पहुंचने के लिए लोगों को 20 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें