लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की पार्किंग व्यवस्था हाईटेक की जा रही है। जापान की एक कंपनी की ओर से एयरपोर्ट पर ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम को इंस्टॉल किया जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो यह सिस्टम अगस्त के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगा।
इसके शुरू होने से यात्रियों सहित कर्मचारियों को काफी सहूलियत होगी। एयरपोर्ट के एंट्री पर लगने वाली लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा, साथ ही पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम को और बेहतर होगा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर जैसे ही इस मशीन के सामने व्हीकल आकर खड़ी होगी, नीचे लगे सेंसर के कारण ऑटोमेटिक डिस्प्ले मशीन पर प्लीज प्रेस बटन टेक द टिकट दिखाई देगा, जिसके बाद चालक बटन को प्रेस करेगा और मशीन से स्लिप निकल कर बाहर आएगा, जैसे ही चालक टिकट को लेगा ऑटोमेटिक बैरियर उठ जाएगा।
इस तरह चालक व्हीकल को पार्किंग में ले जाकर खड़ा कर सकेंगे। निकलते समय पेमेंट पॉइंट पर एक कर्मचारी होगा, उसको टैरिफ के हिसाब से पैसा पेड किया जा सकेगा। उसके बाद बाहर एग्जिट प्वाइंट पर उस टिकट को मशीन के सामने रखते ही तत्काल बैरियर उठ जाएगा और कार सवार आराम से बाहर निकल जाएंगे।