होटल की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन था वो शख्स ?
अब सवाल ये कि आखिर वो शख्स कौन था जो आकांक्षा को कमरे तक छोड़ने आया था। बता दें कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स का नाम संदीप सिंह है। जो उस रात 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रूका था। पुलिस ने पूछताछ के बाद संदीप को छोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आकांक्षा दुबे के परिवार वाले सवाल कर रहे हैं कि आखिर पुलिस ने उस संदीप सिंह को कैसे छोड़ दिया?
यह भी पढ़ें- Akansha Dubey: क्या है आकांक्षा दुबे की आखिरी रात का राज, होटल का CCTV फुटेज पहली बार सामने आया
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज का एक-एक फ्रेम
सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संदीप सिंह ने आकांक्षा को ना सिर्फ होटल तक छोड़ा बल्कि वह होटल के कमरे तक भी आया था। रात के करीब 1:50 पर एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी होटल के गेट पर रुकती है। उसमें से ब्लू जींस और काले रंग के टॉप में आकांक्षा संदीप सिंह के साथ नजर आती है। दोनों रिसेप्शन से होते हुए कमरा नंबर 105 में चले जाते हैं। 17 मिनट कमरे में रुकने के बाद संदीप सिंह होटल से निकल जाता है। वहीं लगभग 2:30 बजे आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी होती हैं, जिसमें वह रोती हुई दिखाई पड़ती हैं। अगली सुबह आकांक्षा का शव मिलता है।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: सारनाथ थाने पहुंचीं आकांक्षा दुबे की मां, कहा- गिरफ्तारी नहीं हुई तो खुद को यहीं खत्म कर दूंगी
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप
- फोटो : अमर उजाला