फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: वाराणसी के 50 हजार छात्रों को मिला तोहफा, परीक्षा न होने पर बोले छात्र

Wed, 02 Jun 2021 12:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद कर दी हैं। इससे पहले 10वीं की रद हो चुकी हैं। वाराणसी में करीब 50 हजार सीबीएसई के छात्र हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा पर फैसले के बाद मंगलवार को सीबीएसई के साथ ही आईसीएसई की बारहवीं परीक्षा पर भी फैसला हो गया। कोरोना संक्रमण की वजह से दोनों बोर्ड की दसवीं की परीक्षा तो पहले ही रद कर दी गई थीं, अब बारहवीं की परीक्षा भी मंगलवार को रद कर दी गईं। सीबीएसई बोर्ड के इस फैसले से जिले में करीब 45 हजार और आईसीएसई के करीब पांच हजार छात्रों को प्रमोशन का तोहफा मिल गया। वहीं, विद्यालयों को अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। ताकि छात्रों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

विज्ञापन


जिले में सीबीएसई बोर्ड के 220 विद्यालय हैं। करीब 45 हजार छात्रों के मन से परीक्षा को लेकर चिंता दूर हो गई। परीक्षा रद होने के बाद अब वह आगे की पढ़ाई में जुट गए। इसके अलावा आईसीएसई के करीब 15 विद्यालय हैं, जिसमें पांच हजार बारहवीं के छात्र हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सीबीएसई, आईसीएसई की परीक्षा रद होने के बाद अब विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखकर फैसला सही है। अब छात्रों को आगे की तैयारी में पूरे मनोयोग से लग जाना चाहिए। सीबीएसई की ओर से जो भी गाइडलाइन आएगी, उसके अनुसार छात्रों को तय समय के भीतर प्रमोट करने की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्वांचल स्कूल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा तो सर्वोपरि है ही लेकिन मेरा मानना है कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ परीक्षा कराई भी जा सकती थी। बहुत से छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। अब परीक्षा रद होने के बाद छात्रों को पूरा ध्यान आगे की तैयारी पर देना चाहिए।

कोरोना काल में स्कूल तो नहीं खुले, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही परीक्षा की तैयारी चल रही थी। अब परीक्षा रद होने के बाद भविष्य को लेकर तैयारी करेंगे।
- इरफान खान, छात्र 

सीबीएसई की दसवीं परीक्षा तो पहले ही रद हो गई थी। ऐसा लग रहा था कि बारहवीं की परीक्षा कोविड प्रोटोकॉल के साथ होगी। अब रद होने के बाद प्रमोशन के मानकों का इंतजार है।
- तेजस्वी राय, छात्र

कोरोना का संक्रमण कम हो रहा था, अब तो परीक्षा कराई जा सकती थी। यही मानकर तैयारी भी कर रहे थे। अब परीक्षा रद हो गई तो अगली तैयारी करेंगे, ताकि समय रहते तैयारी पूरी हो सके।
-सुमन यादव, छात्रा 

स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई तो पूरे कोरोना काल में चली। परीक्षा के पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद अभ्यास भी चल रहा था। अब परीक्षा रद होने के फैसले के बाद प्रमोशन वाले रिजल्ट का इंतजार रहेगा।
-यश जायसवाल, छात्र 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें