फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : 19,880 विद्यार्थियों ने पार की दसवीं की बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बारहवीं के नतीजों के बाद मंगलवार को दसवीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। जिले के करीब 153 विद्यालयों के 20080 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। करीब 99 प्रतिशत ने परीक्षा पास की। वहीं, 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों की संख्या अधिक रही। बारहवीं के नतीजों के बाद विद्यार्थी दसवीं के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे के बाद नतीजे जारी होते ही सभी के चेहरे खिल उठे। कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत से विद्यालयों में छात्र नहीं बुलाए गए थे, लेकिन कुछ जगहों पर कोविड प्रोटोकॉल के साथ विद्यार्थियों को बुलाकर बधाइयां दी गईं। बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

नहीं हुई परीक्षा फिर भी 200 हो गए फेल
कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार छात्रों को परीक्षा नहीं देनी पड़ी। बारहवीं की तरह ही दसवीं में भी छात्रों को प्रमोट कर दिया गया। हालांकि परीक्षा नहीं होने के बाद भी 200 छात्र फेल हो गए। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि एक प्रतिशत यानी करीब 200 विद्यार्थी एक या दो विषय में फेल हुए हैं। अब ऐसे छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। सीबीएसई की ओर से जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।
इन आधार पर मिला नंबर
यूनिट टेस्ट या क्लास टेस्ट का 10 प्रतिशत
अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का 30 प्रतिशत
प्री बोर्ड या गृह परीक्षा 40 प्रतिशत
आंतरिक मूल्यांकन 20 प्रतिशत
सर्वर ने फिर कराया इंतजार
सीबीएसई बारहवीं और यूपी बोर्ड परीक्षा की नतीजों की तरह ही सीबीएसई की दसवीं में भी छात्रों को परिणाम के लिए परेशान होना पड़ा। दोपहर में करीब 12 बजे रिजल्ट आया, इसके बाद एक साथ हर छात्र और विद्यालय रिजल्ट की जानकारी लेने लगे। करीब घंटे भर तक सर्वर धीमे चला। दोपहर एक बजे के बाद सर्वर ठीक हुआ तो राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें