लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भीखमपुर गांव में लैंगिक भेदभाव, घरेलू महिला हिंसा के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।
लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा के तहत आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के पचास से अधिक गांवों में जनसभा, नुक्कड़ नाटक, फिल्म शो, हस्ताक्षर अभियान, मशाल जुलूस, भाषण प्रतियोगिता, दीवार लेखन आदि के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। निर्भया दिवस के अवसर पर 16 दिसंबर को तहसील राजातालाब में राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौपा जाएगा। इस मौके पर ऋचा सिंह, अरुंधती धुरु, बेबी, शांति, सरोज, अनीता, सोनी, नन्दलाल मास्टर, राजकुमार गुप्ता, अरविन्द मूर्ति, राघवेंद्र भाई, राजीव यादव, आलोक, श्यामसुंदर शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सोनी और अध्यक्षता बेबी ने किया।