फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: अगले साल अप्रैल तक चलेगा कैंपस प्लेसमेंट, 1600 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का हो सकता है चयन

Thu, 30 Oct 2025 04:42 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट अगले साल अप्रैल तक चलेगा। इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने के साथ ही प्लेसमेंट की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए जगह के चयन सहित अन्य तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट अगले साल अप्रैल महीने तक चलेगा। पिछले साल की तुलना में इस साल चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में भी इजाफा होने की संभावना है। जिस तरह की तैयारी चल रही है, उसके आधार पर मेन प्लेसमेंट, पीपीओ यानी प्री प्लेसमेंट ऑफर और इंटर्नशिप को मिलाकर 1600 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हो सकता है।
विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में प्री प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ऑफर एक महीने से चल रहा है। अब इसके परिणाम भी आने लगे हैं। इस साल मुख्य कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होनी है, जिसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पिछले साल सभी तरह के प्लेटसमेंट (पीपीओ, इंटर्नशिप, मुख्य प्लेसमेंट) को मिलाकर कुल 1400 का चयन हुआ था, इस बार यह संख्या 1600 के पार होने के आसार हैं। कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की सूची तैयार करने के साथ ही प्लेसमेंट की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए जगह के चयन सहित अन्य तैयारियां भी अंतिम दौर में हैं।

कंपनियों की संख्या भी बढ़ेगी
पिछले साल 300 कंपनियों की ओर से नौकरियों के प्रस्ताव दिए गए थे। इनमें पीपीओ और इंटर्नशिप भी थे। मगर इस बार कंपनियों की संख्या भी बढ़ेगी। कितनी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में शामिल होंगी, यह नवंबर के अंतिम सप्ताह तक तय हो जाएगा। 2024 में चार इंटरनेशनल सहित करीब 1300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को ऑफर मिले थे। 15 छात्रों को एक करोड़ और एक को 2.20 करोड़ रुपये प्रति साल का ऑफर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें