सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संचालित है। फिलहाल कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन ठप है। रेल अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-नई दिल्ली के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन कई मायनों में बेहतर साबित होगा।
फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि बुलेट ट्रेन का किराया और शेड्यूल क्या होगा। डाटा कलेक्शन पूरा होने के बाद इसकी भी रूपरेखा तय कर ली जाएगी। यह वाराणसी के लिए बड़ी सौगात है। भूमि अधिग्रहण कुछ हद तक कर लिया गया है, कुछ बाकी है। जिन्हें जल्दी पूरा करने को लेकर तैयारियां चल रही है।