फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन में कटौती को लेकर नर्स और स्टाफ का सीएमओ कार्यालय पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2020 01:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस के बाहर नर्सों का विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में तैनात संविदा कर्मियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। मानदेय में कटौती और समय से मानदेय न मिलने सहित अन्य मांगों के पूरा न होने के विरोध करते हुए उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने कर्मचारियों को मानदेय देने वाली संबंधित एजेंसी को पत्र लिखकर लिखित जवाब मांगा है। इसका लिखित पत्र कर्मचारियों को दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गई तो फिर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


सपा ने सीएमओ से की नर्सों का वेतन जारी करने की मांग
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी से मिला। सपा सरकार में नियुक्त स्टाफ नर्सों के उत्पीड़न, उनके वेतन को रोका जाना प्रमुख था। इन्हें सपा सरकार 18160 रुपये प्रतिमाह पर 2015 में उप्र के 56 जिलों में नियुक्ति दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इनको स्थायी किया जाना था। लेकिन अब सरकार ने इनका वेतन काटकर 11000 कर दिया। कोविड 19 के लिए भी इनकी सेवाएं ली जा रही हैं और तीन महीने से वेतन भुगतान भी नहीं मिल रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने समाधान के लिए तीन दिन की मोहलत मांगी है।

नेता प्रतिपक्ष ने बावनी के नेता से फोन पर की बात 
समाजवादी पार्टी के विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता राम गोविद चौधरी व वाराणसी महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बुनकर बिरादराना तंजीम बावनी पंचायत के अध्यक्ष हाजी मुख्तार अहमद महतो से फोन पर बात की। विद्युत प्रतिपूर्ति फ्लैट रेट के मुद्दे को लेकर विश्वास दिलाया कि अपने संकल्प को पूरा करते हुए संघर्ष जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें